प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में मना वार्षिकोत्सव, छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
Gonda News - गोंडा जिले के प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कुलदीप पाठक ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। छात्रों ने देशभक्ति गीतों सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कक्षा 1 से 5 के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
धानेपुर (गोंडा), संवाददाता। गोंडा जिले के प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मुजेहना के ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप पाठक ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। वार्षिकोत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और देशभक्ति सहित अनेक विधाओं में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय में नवप्रवेशी बच्चों का रोली तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी समय प्रकाश पाठक ने कक्षा एक से पांच तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एआरपी राम संजीवन शुक्ला, शुभम सोनकर, यूटा के जिला महामंत्री आत्रेय मिश्रा तथा संदीप शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


