विधायक को दो बेसिक स्कूलों में नहीं मिली बाउंड्रीवाल

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

मनकापुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कई स्कूलों में आवश्यक सुविधाओं की कमी पाई गई। विधायक से शिकायत के बाद खंड शिक्षाधिकारी ने विकास अधिकारी को पत्र भेजकर स्कूलों में बाउण्ड्री वाल और शौचालय बनाने के निर्देश दिए। प्रधानों की रुचि न लेने और बजट की कमी से कार्य अधूरे पड़े हैं।

विधायक को दो बेसिक स्कूलों में नहीं मिली बाउंड्रीवाल

मनकापुर, संवाददाता। क्षेत्र के भ्रमण के दौरान गौरा विधानसभा क्षेत्र के कई स्कूलों में शासन की ओर से निर्धारित पैरामीटर के अनुसार बेसिक स्कूलों में काम नहीं मिले। विधायक से क्षेत्रीय जनता ने शिकायत करते हुए स्कूलों में जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है। इसी क्रम में खंड शिक्षाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजकर कम्पोजिट विद्यालय ऐलनपुर ग्रंट, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समरूपुर में बाउण्ड्री वाल बनवाने के लिए संबन्धित पंचायतो को निर्देशित करने को कहा है। यही नहीं प्राइमरी विद्यालय गोठिया कलेनिया में मूत्रालय और दिव्यांग शौचालय के साथ टाइलीकरण नहीं है। प्राइमरी विद्यालय राधानगर में मूत्रालय नहीं बना है तथा दिव्यांग शौचालय अपूर्ण, टाइलीकरण अपूर्ण है।

प्राइमरी बखरवा, तामापार, मिश्रौलिया कला, मधईपुर, बदरही, ककरघटा, समरूपुर आदि स्कूलो में टाइलीकरण अधूरा पड़ा है। प्रधानों की ओर से रुचि न लेने तथा बजट के अभाव में कार्य अधूरे पडे है। खंड विकास अधिकारी गौरीशा श्रीवास्तव ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित पांडे का पत्र मिला है। स्कूलों में काम कराने के लिए संबंधित गांवों के सचिवों को निर्देशित किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।