चार चौकी प्रभारी समेत 19 दरोग के कार्यक्षेत्र बदले
Gonda News - गोण्डा के एसपी विनीत जायसवाल ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 19 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। रमेश कुमार को थाना कौड़िया, सत्येंद्र यादव को एसएसआई धानेपुर, और गजेंद्र पांडेय को एसएसआई कटरा बाजार बनाया गया है। अन्य चौकी प्रभारी भी अलग-अलग स्थानों पर तैनात किए गए हैं।

गोण्डा, संवाददाता। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी विनीत जायसवाल ने गुरुवार देररात चार चौकी प्रभारी समेत 19 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी ने ढेमवाघाट चौकी प्रभारी रहे रमेश कुमार को थाना कौड़िया भेजा है। उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव को एसएसआई थाना धानेपुर और गजेंद्र पांडेय को एसएसआई थाना कटरा बाजार बनाया गया है। प्रशांत गुप्ता को चौकी प्रभारी पांडेय बाजार और पांडेय बाजार चौकी प्रभारी रहे मनोज कुमार सिंह को चौकी प्रभारी नियांवा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मुकेश कुमार गुप्ता को चौकी प्रभारी पिपरा बाजार, कामेश्वर राउत को चौकी प्रभारी जानकी नगर, विनोद कुमार सिंह को चौकी प्रभारी ढेमवा घाट, विवेक कुमार मौर्य को चौकी प्रभारी बालपुर, तेज नारायण गुप्ता को चौकी प्रभारी कहोबा, गौरव सिंह को थाना नवाबगंज भेजा गया है।
वहीं, पुलिस लाइन में तैनात गौरी शंकर मल्ल को थाना छपिया, दुर्ग विजय सिंह और सहदेव दूबे को कोतवाली देहात, अरुण कुमार व मुन्ना सिंह को थाना तरबगंज, पवन कुमार गिरी को थाना खरगूपुर, धीरेंद्र सिंह को थाना इटियाथोक और गगन दीन यादव को थाना मोतीगंज भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



