Gonda News: छह ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों का चयन

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

Gonda News: गोण्डा में छह ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायक/अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों की चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। 13 जुलाई को डीएम की अध्यक्षता वाली समिति ने चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच की और उन्हें नियुक्ति के लिए मंजूरी दी। चयन में योग्य उम्मीदवारों को अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कराने का निर्देश दिया गया है।

Gonda News: छह ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों का चयन

Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले की छह ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि जारी आदेश के अनुसार 13 जुलाई को डीएम की अध्यक्षता वाली समिति ने चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच कर उनके चयन को मंजूरी दे दी है। अब संबंधित ग्राम पंचायतों में अनुबंध की कार्रवाई कर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। डीपीआरओ ने बताया कि शासन के 25 जुलाई 2021 के आदेश के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकों के औसत के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई। चयनित अभ्यर्थियों में बभनजोत की तुर्काडीहा से चेतना सिंह, छपिया के देवगांव से सुनीता वर्मा, झंझरी के भदुआ तरहर से अलीमा, जानकी नगर से रत्नेश कनौजिया, लक्ष्मनपुर हरवंश से संगीता यादव और छाछपारा मुतवल्ली से सुनैना शर्मा शामिल हैं।

डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम प्रधानों को अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कराकर उसे पंचायतीराज पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsGonda News: छह ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों का चयन