सेंट जेवियर्स में हर्षिता समेत 19 मेधावी सम्मानित
Gonda News - गोण्डा के पंतनगर स्थित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 19 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हर्षिता श्रीवास्तव ने कक्षा 12 में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्रबंधक ने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।

गोण्डा, संवाददाता। शहर के पंतनगर स्थित सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 19 मेधावी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा हर्षिता श्रीवास्तव ने कक्षा 12 की परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सुधीर कुमार पाण्डेय ने 97.2 प्रतिशत, प्रज्ज्वल सिंह ने 96.6 प्रतिशत और वैष्णवी सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके अलावा इशमीत कौर, श्रेयांशी, गार्गी सिंह, प्रज्ञा शुक्ला, विनय कुमार पाण्डेय और अन्य विद्यार्थियों ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रबंधक सुजैन दत्ता ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास ही शिक्षा का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। प्रधानाचार्या पायल दुबे ने बताया कि विद्यालय में नियमित अतिरिक्त कक्षाएं, करियर काउंसलिंग और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


