ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोंडागोण्डा-सदर लेखपाल संघ का चुनाव 21 को

गोण्डा-सदर लेखपाल संघ का चुनाव 21 को

गोण्डा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की सदर कार्यकारिणी का चुनाव 21 सितंबर को

गोण्डा-सदर लेखपाल संघ का चुनाव 21 को
हिन्दुस्तान टीम,गोंडाFri, 17 Sep 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गोण्डा।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की सदर कार्यकारिणी का चुनाव 21 सितंबर को होगा। सात पदों के लिए हो रही चुनाव प्रक्रिया में अबतक अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी है। अन्य छह पदों से किसी भी प्रत्याशी ने उम्मीदवारी को लेकर अभी पत्ते नही खोले हैं। सदर तहसील के चुनाव के बाद पांच अक्तूबर को तरबगंज में चुनाव कराया जाना है।

गत वर्ष जिला कार्यकारिणी के चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए भाग्य आजमा चुके तहसील सदर के लेखपाल संतोष कुमार श्रीवास्तव इस बार सदर तहसील से अध्यक्ष पद के लिए दो-दो हाथ करने की तैयारी में हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लेखपाल साथियों के अनुरोध पर इस बार 21 को होने वाले नामांकन में प्रबल दावेदारी पेश करने जा रहे हैं। उधर इनके प्रतिद्वंदी के रूप में लेखपाल करुणेश कुमार भी दावेदारी की तैयारी मे हैं। वे भी पूर्व में जिला कार्यकारिणी का चुनाव लड़ चुके हैं। मंत्री पद के लिए विनोद कुमार सिंह के मैदान में आने की चर्चा है। उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और ऑडिटर पद के लिए कोई लेखपाल अभी खुलकर आगे नहीं आया है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रामबहादुर पांडे ने बताया कि मनकापुर और करनैलगंज के बाद 21 सितंबर को सदर और पांच अक्तूबर को तरबगंज तहसील कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाना है। चुनाव प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से कराई जानी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें