ड्यूटी से गैर हाजिर चालकों और परिचालकों पर कार्रवाई तय

ड्यूटी से गैर हाजिर चालकों और परिचालकों पर कार्रवाई तय

संक्षेप:

Gonda News - गोंडा में रोडवेज डिपो पर यात्रियों की बढ़ती संख्या से परेशानी बढ़ गई है। चालक और परिचालकों की कमी के कारण बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। प्रबंधन ने 21 चालक और परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिससे स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

Dec 10, 2025 11:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

गोंडा, संवाददाता। रोडवेज डिपो पर विभिन्न स्थानों की यात्रा करने के लिए आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या ने परेशानी बढ़ा दिया है । बसें तो हैं चालक और परिचालकों की कमी से विभाग की परेशानी बढ़ी हुई है। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए देर तक बसों का इंतजार करना पड़ता है । शिकायत के बावजूद भी अधिकारी इस तरह ध्यान देना मुनासिब नहीं समझते हैं। जिससे यात्रियों की परेशानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है । यात्रियों के शिकायत पर रोडवेज के उच्च पदस्थ प्रबंधन ने 21 चालक और परिचालकों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर स्थित रोडवेज डिपो गोंडा से विभिन्न स्थानों को जाने वाली इन दिनों निगम की 94 बसें बताई जा रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा 36 बस अनुबंधित संचालित की जा रही हैं। डिपो पर तैनात कई चालक और परिचालक गैर हाजिर चल रहे हैं। ऐसे में बसो के संचालन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज यात्रियों ने इसकी शिकायत रोडवेज के अफसरों से की थी। इसके बाद निगम प्रबंधन के एक्शन से जिले में खलबली मची हुई है। 21 को जारी हुई नोटिस: संविदा चालक और परिचालकों में 21 को नोटिस जारी करके विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इनमें चालक राम संजिल शुक्ला, मोहम्मद अकरम, बृजेश तिवारी, हरी सिंह, राजवीर सिंह, बृजेश पाल, राजेश सिंह ,हरीश मिश्रा, राजेश कुमार ,अशोक कुमार शामिल हैं। परिचालकों में सुमन कनौजिया ,नेहा चौरसिया, फैजुलबारी फारूकी, नीलम पाल ,अमेरिका प्रसाद ,पूनम कुमारी, समीक्षा सिंह, अरविंद तिवारी, सुधीर कुमार, योगेश सिंह ,राजवेंद्र सिंह के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव ने बताया कि 21 चालक और परिचालक काफी दिनों से गैर हाजिर चल रहे हैं विभाग की तरफ से उन पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधा मिले इसके लिए विभाग प्रयासरत है।