ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोंडागोण्डा:सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन

गोण्डा:सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन

गोण्डा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रवक्ता मोहित राज ने सोमवार को सामूहिक...

गोण्डा:सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,गोंडाMon, 31 May 2021 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गोण्डा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रवक्ता मोहित राज ने सोमवार को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया। बच्चों को यज्ञोपवीत संस्कार के तहत जनेऊ धारण कराई गई।

यज्ञोपवीत संस्कार से पूर्व बच्चों का मुंडन करवाया गया। बाद में विधि-विधान से भगवान गणेश सहित देवताओं का पूजन, यज्ञवेदी एवं बच्चों को अधोवस्त्र के साथ माला पहनाकर बैठाया गया। इसके बाद विनियोग मंत्र ब्रह्मचर्य के पालन की शिक्षा के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। गायत्री मंत्र की दीक्षा देने के बाद बच्चों ने भिक्षा लेकर गुरु को अर्पण की। इसके बाद गुरु ने उनके कानों में गुरु मंत्र दिया।

क्या है यज्ञोपवीत संस्कार : सनातन धर्म में यज्ञोपवीत दशम संस्कार है। इस संस्कार में बच्चों को गायत्री मंत्र की दीक्षा दी जाती है और यज्ञोपवीत धारण कराया जाता है। यज्ञोपवीत का अर्थ है यज्ञ के समीप या गुरु के समीप आना। यज्ञोपवीत एक तरह से बालक को यज्ञ करने का अधिकार देता है। शिक्षा ग्रहण करने के पहले यानी, गुरु के आश्रम में भेजने से पहले बच्चे का यज्ञोपवीत किया जाता था। भगवान रामचंद्र तथा कृष्ण का भी गुरुकुल भेजने से पहले यज्ञोपवीत संस्कार हुआ था। इस अवसर पर पं. राम कैलाश मिश्र, शाहपुर चौकी इंचार्ज योगेश कुमार सिंह, कपिल देव मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें