ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोंडागोण्डा : श्रद्धा के साथ घरों में मनी राम नवमी

गोण्डा : श्रद्धा के साथ घरों में मनी राम नवमी

रामनवमी के मौके पर पर प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ घरों में मनाया गया। भक्तों ने घरों में प्रभु श्रीराम की मनोहर झांकी सजाकर प्रभु का प्रकाट्यउत्सव...

गोण्डा : श्रद्धा के साथ घरों में मनी राम नवमी
हिन्दुस्तान टीम,गोंडाThu, 02 Apr 2020 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

रामनवमी के मौके पर पर प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ घरों में मनाया गया। भक्तों ने घरों में प्रभु श्रीराम की मनोहर झांकी सजाकर प्रभु का प्रकाट्यउत्सव मनाया।

वहीं छपिया में भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामिनारायण मंदिर छपिया और राम जानकी मंदिर मसकनवा में जन्मोत्सव सादगी के साथ मनाया गया। पवित्र नारायण सरोवर से जल भरकर भगवान घनश्याम महराज का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुरु जगत प्रकाश स्वामी ने पूजन कराया। भगवान घनश्याम महराज का नये परिधान और स्वर्ण मुकुट पहनाकर दिव्य स्वर्ण शृंगार किया गया। महंत स्वामी देव प्रकाश महराज ने बताया कि भगवान राम ने विश्व कल्याण के लिए अवतार लिया था। कोठरी विष्णु स्वामी, भानू स्वामी, आनंद स्वामी, हरि दर्शन स्वामी रहे। राम जानकी मंदिर में पं. चन्द्रशेखर शुक्ल ने पूजन किया। इस दौरान पूरनचन्द्र गुप्त,नीरज गुप्ता, संजय ,अनघ, अतुल गुप्त, कृष्ण कुमार, मोहित रहे। घरों में भी लोगों ने पूजन किया।

विहिप ने आवास पर मनाया उत्सव : विहिप व बजरंग दल पदाधिकारियों ने शंख, घंटे व थालियां बजाकर भगवान का जन्मोत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा। विहिप बजरंग दल के प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख राकेश वर्मा गुड्डू ने बताया कि पूरे जिले में विहिप,बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास स्थानों पर श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। जन्मोत्सव मनाने वालों में ओमप्रकाश सोनी, गोविंद शाह, राजकुमार शुक्ल, महेश तिवारी, श्रीनिवास वर्मा, गोविंद मिश्र,बबलू वर्मा, दिवाकर सोमानी, धर्मेन्द्र मिश्र, आशीष मोदनवाल, ललित मोहन, रतुल सिंह, सोनू सोनकर, सुनील निदास,तिलक धर दूबे, आदर्श श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव,प्रकाश कुमार, विनय तिवारी, रजत सोनी, रवि गुप्ता रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें