Gonda News: तहसील में कथित भ्रष्टाचार के विरोध वकीलों ने खोला मोर्चा

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

Gonda News: गोण्डा में अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार और मुकदमों के निस्तारण में जानबूझकर की जा रही देरी का विरोध किया। बार एसोसिएशन ने डीएम को मांगपत्र सौंपकर ठोस कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यवाही में सुधार की मांग की है, अन्यथा लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी दी है।

Gonda News: तहसील में कथित भ्रष्टाचार के विरोध वकीलों ने खोला मोर्चा

Gonda News: गोण्डा, विधि संवाददाता। सदर तहसील में मुकदमों के निस्तारण में कथित भ्रष्टाचार, जानबूझकर की जा रही देरी, मनमानी कार्यशैली और साथियों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ वकीलों ने हुंकार भरी। इसके विरुद्ध बार एसोसिएशन गोण्डा और सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को मांगपत्र सौंपते हुए तत्काल और ठोस कार्रवाई की मांग की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारियों की लापरवाह और पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली के चलते वादकारियों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। महामंत्री सुनील कुमार पाण्डेय ने कहा कि अदालतों में नियमित सुनवाई का अभाव, पत्रावलियों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब और सुविधा शुल्क जैसी शिकायतों से अधिवक्ताओं तथा आमजन में गहरा आक्रोश है।

अधिवक्ताओं ने समयबद्ध न्यायिक कार्यवाही, दाखिल-खारिज एवं राजस्व मामलों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निस्तारण, अभिलेखागार की अनियमितताओं पर तत्काल रोक और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 14 जुलाई तक प्रभावी सुधार नहीं हुआ तो 15 जुलाई को आमसभा बुलाकर लोकतांत्रिक आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर विनय कुमार तिवारी, उमेश प्रताप मिश्र, बृजेश पाण्डेय, विनय कुमार मिश्र, भगवती प्रसाद पाण्डेय, श्रीकान्त पाण्डेय, रामनाथ पाण्डेय, डीपी ओझा, श्रीभगवान पाण्डेय, आदित्य तिवारी, अतुल कुमार दूबे, शुभम चौबे, सचिन कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार पाण्डेय, अरूण कुमार शुक्ला, उद्भव श्रीवास्तव, गिरधारी प्रजापति, जीतेश कुमार भट्ट, प्रफुल्ल कुमार पाण्डेय समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsGonda News: तहसील में कथित भ्रष्टाचार के विरोध वकीलों ने खोला मोर्चा