
रन फॉर एजुकेशन मैराथन में विद्यार्थियों ने भरी हुंकार
Gonda News - गोंडा में राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने 'रन फॉर एजुकेशन' मैराथन का आयोजन किया। इस अवसर पर शोक संवेदना व्यक्त की गई और शिक्षा के अधिकार की मांग उठाई गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को समान शिक्षा की आवश्यकता के बारे में बताया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
गोंडा, संवाददाता। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के रन फॉर एजुकेशन मैराथन के कार्यक्रम का मंगलवार सुबह आयोजन किया गया। सबसे पहले दिल्ली में लाल किले पर विस्फोट में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए शोक संवेदना व्यक्त की गई। लोगों ने केंद्र सरकार से मांग की गई की दोषी कहीं भी छुपे हुए हो उनको ढूंढकर ऐसी कार्रवाई की जाए जो पूरे विश्व को आईना दिखाने का काम करे। रन फॉर एजूकेशन मैराथन धुसवा मेला स्थल से आरंभ हुई। इसका समापन जानकीनगर महाराजगंज के निजी स्कूल में हुआ। मैराथन के जरिए सस्ती शिक्षा सबका अधिकार की मांग छात्रों के द्वारा की गई।

कार्यक्रम के छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने छात्रों को बताया कि इस मैराथन का यही उद्देश्य है कि सबको देश में एक समान शिक्षा मिले। देश के आजादी के लिए जिन महापुरुषों ने अपने प्राण न्योछावर किए थे, उनका यही सपना था की सभी को एक समान शिक्षा मिले। आप सभी लोग अपने-अपने गांव में जाकर सीएम को फीस बिल रेगुलेशन के लिए पत्र जरूर लिखें। प्रशांत पटेल ने बताया कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे हम अपने जीवन में कुछ बड़ा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमें प्रगति करनी है सभी को उच्च शिक्षा के तरफ जरूर जाना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक अंकित कुमार ने बताया कि इस मैराथन में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर सूर्य प्रकाश, द्वितीय स्थान पर राज तिवारी, तृतीय स्थान पर अफान व बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर ज्योति गौतम द्वितीय स्थान पर अंशिका सिंह और तृतीय स्थान काजल मिश्रा ने प्राप्त किया। अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कटरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला, सुरेश पांडे, नितिन कुमार, भगवान चरन ओझा, शिवम तिवारी, अंकित तिवारी, दिलीप मिश्रा, विकाश द्विवेदी, शिबू पाण्डेय, मोहित तिवारी, परमेंद्र वर्मा, राजनरायन शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


