Gonda News: सात दिन में धनराशि जमा न करने पर होगी एफआईआर

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

Gonda News: गोण्डा में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें डीएम प्रियंका निरंजन ने निर्देश दिए कि यदि जिले की 144 पुरानी समितियां सात दिन में धनराशि जमा नहीं करती हैं, तो उनके खिलाफ एफआईआर की जायेगी। किसानों को यूरिया और डीएपी की उचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को चेतावनी दी गई।

Gonda News: सात दिन में धनराशि जमा न करने पर होगी एफआईआर

Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में उर्वरक वितरण एवं उठान व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम प्रियंका निरंजन ने निर्देश दिए कि जिले की 144 पुरानी समितियां यदि सात दिवस के भीतर निर्धारित धनराशि जमा नहीं करती हैं, तो उनके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाए। बैठक में समस्त उर्वरक बिक्री केंद्र प्रभारियों, बी-पैक्स, डीसीडीएफ, क्रय-विक्रय सहकारी संघ के सचिवों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद की सभी सहकारी समितियों एवं उर्वरक बिक्री केंद्रों पर यूरिया एवं डीएपी की शत-प्रतिशत उपलब्धता समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। चेतावनी दी कि उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एआर कोऑपरेटिव रवि शंकर चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समस्त उर्वरक बिक्री केंद्र प्रभारी, बी-पैक्स, डीसीडीएफ एवं सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।