Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsGonda Congress Leader Seeks Action for Land Rights of 20-Year-Old Landholders
खतौनी में किसानों के नाम दर्ज नहीं होने पर आयुक्त से मिले

खतौनी में किसानों के नाम दर्ज नहीं होने पर आयुक्त से मिले

संक्षेप: Gonda News - गोण्डा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव कुमार दुबे ने आयुक्त देवीपाटन से मिलकर 20-22 साल पुराने असंक्रमणीय भूमिधरों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन की लापरवाही के कारण कई लोग भूमि अधिकार से वंचित हैं, जबकि सरकार ने पहले ही ऐसे लोगों को जमीन का अधिकार देने का आदेश जारी किया था।

Sun, 2 Nov 2025 06:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

गोण्डा, संवाददाता। करीब 20-22 साल पुराने असंक्रमणीय भूमिधर लोगों को अब तक संक्रमणीय भूमिधर की खतौनी में नाम दर्ज न होने पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे आयुक्त देवीपाटन से मिले। गोण्डा सदर तहसील में ऐसे तमाम लोगों की समस्याओं के निराकरण किए जाने की मांग की। कांग्रेस नेता ने बताया कि गोण्डा सदर तहसील की लापरवाही के चलते तमाम लोग 10 वर्ष की समय सीमा के उपरांत भी उन्हें संक्रमणीय भूमिधर नहीं बनाया गया यही नहीं 2006 में इस नियम को संशोधित कर राज्य सरकार द्वारा पांच वर्ष के भूमिधर को संक्रमणीय भूमिधर बनाया जाएगा राजस्व संहिता में परिवर्तन कर गरीब परिवार को जमीन का अधिकार दिए जाने की व्यवस्था दी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन तहसील प्रशासन की लापरवाही के चलते व्यवस्था पटरी पर नहीं आई है। तमाम ऐसे व्यक्ति जिनको भूमिधर नियमानुसार राजस्व आचार संहिता के अनुसार कर दिया जाना चाहिए तहसील की उदासीन रवैया के कारण लोग आज दर दर भटक रहे हैं। सरकारें ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिहीन लोगों को जमीन पट्टा देने और उस जमीन का अधिकार सुरक्षित कर लोगों को जमींदार बनाने का आदेश जारी किया था वहीं जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में रुचि नहीं दिखाई। उनकी पार्टी लोगों को उनके हक दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही है।