ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोंडागोंडा : पिकअप की ठोकर से भाई बहन गंभीर रूप से घायल 

गोंडा : पिकअप की ठोकर से भाई बहन गंभीर रूप से घायल 

साइकिल से विद्यालय जा रहे भाई बहन को तीव्र गति से आ रही पिकअप ने सामने से ठोकर मार दी जिससें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया।...

गोंडा : पिकअप की ठोकर से भाई बहन गंभीर रूप से घायल 
हिन्दुस्तान संवाद ,छपिया(गोण्डा)। Mon, 21 Oct 2019 03:56 PM
ऐप पर पढ़ें

साइकिल से विद्यालय जा रहे भाई बहन को तीव्र गति से आ रही पिकअप ने सामने से ठोकर मार दी जिससें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा रेफर कर दिया गया। 

सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के मसकनवा बभनान मार्ग से प्रदीप कुमार पुत्र पेशकार उम्र 7 वर्ष कक्षा 2 और प्रीती पुत्री पेशकार कक्षा 6 निवासिनी ग्राम उसका गायघाट घर से साइकिल से सूबेदार इंटर कॉलेज असनहरा विद्यालय के लिए जा थे। प्रीती अपने भाई को साइकिल पर बैठा कर विद्यालय ले जा रही थी। मसकनवा बभनान मार्ग पर दीननगर गांव के सम्राट पौधशाला के पास बभनान की तरफ से तेज गति से आ रही पिकअप ने सामने से ही ठोकर मार दिया। बच्चे सड़क पर तड़प रहे थे। 

अचानक पीछे से एस आई डोरीलाल गंगवार, मुकंदर सिंह और चालक मुन्ना जीप से आ रहे थे। उन्होंने ने तुरंत घायल बच्चे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने भरपूर की कोशिश की। रेलवे क्रॉसिंग बंद था। आनन-फानन में मुन्ना मोटरसाइकिल से अस्पताल ले गये। अस्पताल में काफी अव्यवस्था थी। मौके पर कोई डॉक्टर न होने के कारण फार्मेसिस्ट ने इलाज शुरू किया। जिसको लेकर परिजनों और ग्रामीणों में अस्पताल प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त था। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को गोंडा रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह, आरक्षी चेतन पाण्डेय, ब्रजानंद विश्वकर्मा और महिला आरक्षी वर्षा गुप्ता मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस से गोंडा भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें