
जल्द ही बढ़ेगी गोंडा-गोरखपुर के बीच ट्रेनों की रफ्तार
संक्षेप: Gonda News - गोंडा बस्ती गोरखपुर रेल प्रखंड पर ट्रेन की रफ्तार बढ़ाने का कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे अधिकारी काम की निगरानी कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही यात्रियों का इंतजार खत्म होगा। ट्रैक सुधार के अंतिम...
गोंडा, संवाददाता। जल्द ही गोंडा बस्ती गोरखपुर रेल प्रखंड पर गाड़ियों की रफ्तार बढ़ा दी जाएगी। इस मार्ग पर काफी दिनों से काम चल रहा है। ट्रैक पर जगह-जगह काफी संख्या में कामगार काम के लिए लगे हुए हैं रेल अधिकारी भी बराबर काम की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। काम के अंतिम चरण में होने से अब रेलवे के अभियंताओं को पूरी तरह से उम्मीद हो गई है कि जल्द ही यात्रियों का काफी दिनों से चल रहा इंतजार खत्म हो जाएगा। ट्रेन के रफ्तार बढ़ने से सफर कम समय में पूरा हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा बस्ती गोरखपुर रेल प्रखंड पर ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाने के लिए काफी दिनों से प्रयास चल रहा है।

इस प्रयास में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी ट्रैक था। इसे बदलने का काम काफी समय से गोंडा, मनकापुर, मसकनवा और बस्ती के बीच में तेजी से कराया जा रहा है। थोड़ी-थोड़ी दूर में ब्लॉक लेकर रेल को बदलने का काम तेजी से किया गया। काफी समय से चल रहे रेलवे ट्रैक पर कार्य के मद्देनजर रेलवे के उच्च पदस्थ अभियंताओं ने भी निरीक्षण करके मौके की स्थिति को देखा और परखा। जहां-जहां कमियां मिलीं वहां पर तत्काल सुधार के निर्देश जारी किए गए। अभियंताओं को व्यवस्था पूरी तरीके से अब पटरी पर आती नजर आ रही है। इसके बाद से इस रूट पर ट्रेन की स्पीड बढ़ाने की उम्मीद बढ़ने लगी है। क्या कहते हैं अधिकारी: रेलवे के सहायक मंडल अभियंता विजयंक गर्ग ने बताया कि ट्रैक पर काम चल रहा है। जिसकी मानीटरिंग बराबर की जा रही है। जहां-जहां कमी देखने को मिल रही है। वहां वहां पर बराबर सुधार के निर्देश भी जारी किए गए हैं । रेल मार्ग के पूरी तरह से फिट हो जाने के बाद में गाड़ियों की स्पीड बढ़ाई जा सकती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




