डीबीए चुनाव को मतदान आज, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
Gonda News - गोंडा में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव से एक दिन पहले, प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी कोशिश की। 34 उम्मीदवारों के बीच चुनाव आज 10 बजे से 4 बजे तक होगा। 1866 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए प्रत्याशी वादे कर रहे हैं।

गोंडा, विधि संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के एक दिन पूर्व प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। सुबह दस बजे से ही वकीलों के तख्तों पर उम्मीदवारों की भीड़ देखी गई। एल्डर कमेटी के अनुसार बार एसोसिएशन का चुनाव आज दस बजे से चार बजे तक होगा। जिसमें 1866 मतदाता 34 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान केंद्र पर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध होगा तथा सीओपी कार्ड धारक ही मतदान के लिए अर्ह होंगे। प्रतिष्ठित संगठन जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदों पर 34 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
उम्मीदवारों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए चुनाव के एक दिन पूर्व अपनी पूरी ताकत झोंक दी। मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों द्वारा बढ़ चढ़कर वादे किए जा रहे हैं। मतदाता हैं कि किसी को न नहीं कर रहे , सबको वोट देने का आश्वासन दे रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


