एंटी करप्शन थाना बनने के बाद घूसखोरी के 28 मामले पकड़े गए

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोंडा में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए एंटी करप्शन थाने की स्थापना अक्टूबर 2022 में हुई थी। 2023 में कार्य शुरू हुआ। अब तक 28 सफल ट्रैप किए गए हैं, जिनमें से 15 गोंडा जिले के हैं। कुल 34 कर्मियों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें अधिकतर कर्मचारी राजस्व, बिजली और पुलिस विभाग से हैं।

एंटी करप्शन थाना बनने के बाद घूसखोरी के 28 मामले पकड़े गए

गोंडा। शासन-प्रशासन की तमाम कोशिशों की बाद भी भ्रष्टाचार के मामलों पर लगाम नहीं लग पा रही है। देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर एंटी करप्शन थाने की स्थापना अक्टूबर 2022 में हुई थी। इस थाने पर विधिवत कामकाज वर्ष 2023 से शुरू हुआ है। करीब सवा साल में एंटी करप्शन टीम ने मंडल के चारों जिलों में 28 सफल ट्रैप किए है। इनमें सर्वाधिक 15 मामले गोंडा जिले के हैं। दूसरे स्थान पर बहराइच के नौ तथा बलरामपुर और श्रावस्ती में दो-दो प्रकरण सामने आए। मंडल के चारों जिलों इनमें 34 कर्मियों को आरोपी बनाया गया है। अधिकांश आरोपी कर्मचारी राजस्व, बिजली और पुलिस विभाग से संबंधित हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।