रिकवरी एजेंट के घर बमबाजी करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो अन्य दबोचे गए
गोण्डा जिले के जानकीनगर इलाके में सोमवार रात को बमबाजी करने वाले बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। बदमाश की पहचान देवेंद्र श्रीवास्तव के रूप में हुई है। दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
गोण्डा, संवाददाता।उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के जानकीनगर इलाके में बीते सोमवार की रात बमबाजी करने वाले एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसके कब्जे से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। बदमाश की निशानदेही पर उसके दो अन्य साथी भी दबोचे गए है।
घटना का विवरण
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया रिकवरी एजेंट राघवेंद्र सिंह के घर पर दो युवकों ने देसी बम फेंक दिए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पूरे घर में धुआं भर गया और परिवार दहशत में आ गया। इस मामले में केस दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार देर रात चेकिंग के दौरान बाइक से आ रहे बदमाश को पुलिस टीम ने रोका। इस पर उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कार्य गया। बदमाश की पहचान देवेंद्र श्रीवास्तव के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर अर्पित पांडे और एक किशोर को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपियों के बयान
आरोपी सोमवार रात गमछे छिपाकर आरोपी बम लाए थे। इन लोगों ने एक के बाद एक घर पर फेंका। राघवेंद्र सिंह की पत्नी डाली सिंह के मुताबिक लोग घर के पास पहुंचे और जान से मारने की नीयत से बम फेंके। हमले के दौरान आरोपियों ने अपशब्द कहकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। डाली सिंह का आरोप है कि पहले भी उनके पति से रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर कप्तान सिंह और उसके गैंग के 8-9 लोगों ने उनके पति पर फायरिंग की थी। उस मामले में पहले से मुकदमा दर्ज है। पीड़िता का कहना है कि इसी विवाद में दोबारा हमला किया गया है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


