पीएफ खाते से डेढ़ लाख निकालने में ईओ समेत तीन फंसे

Mar 02, 2026 05:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

Gonda News - गोण्डा में नगर पालिका की महिला कर्मचारी के पीएफ खाते से डेढ़ लाख रुपये निकालने के आरोप में पूर्व ईओ प्रतिभा सिंह, पीएफ लिपिक मुश्फिक और बैंक के कैशियर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आयशा बेगम ने बताया कि उनके हस्ताक्षर के बिना पैसे निकाले गए। मामले की जांच चल रही है।

पीएफ खाते से डेढ़ लाख निकालने में ईओ समेत तीन फंसे

गोण्डा, संवाददाता। नगर पालिका के महिला कर्मचारी के पीएफ खाते से जालसाजी कर डेढ़ लाख रुपए निकालने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली नगर में पालिका की तत्कालीन ईओ प्रतिभा सिंह, पीएफ लिपिक मुश्फिक उर्फ संजू और इंडियन बैंक के तत्कालीन कैशियर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर क्षेत्र के इमामबाड़ा निवासी आयशा बेगम पत्नी स्व हुसैन खां के मुताबिक वह नगर पालिका परिषद कार्यालय गोण्डा में चपरासी के पद पर सेवारत थीं। आरोप है पीड़िता उनके पीएफ खाते से कई बार में फर्जी कूटरचित तरीके से डेढ़ लाख रुपये निकाले गए। फर्जी तरीके से उसके हस्ताक्षर से रसीद बैंक में प्रस्तुत कर पीएफ खाते से साजिश व जालसाजी करके पीएफ लिपिक ने पैसे निकाल कर हड़प कर लिए।

जबकि वह पैसे निकलने के दौरान न तो बैंक गयी है और न ही सम्बन्धित निकासी रसीदों पर हस्ताक्षर किए। पीड़िता के मुताबिक नगर पालिका परिषद गोण्डा में वर्ष 2017 में जब ईओ प्रतिभा सिंह तैनात था तो उनके कार्यकाल में बहुत बड़ा पीएफ घोटाला हुआ था। इस संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।