फाइनेंस कंपनी के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

करनैलगंज के खुर्शीद आलम ने एक फाइनेंस कंपनी और उसके फील्ड मैनेजर पर धोखाधड़ी और अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने डीसीएम वाहन के लिए फाइनेंस कराया और नियमित किस्तें चुकाई, लेकिन रसीद नहीं दी गई। ऑफिस में रसीद मांगने पर उन्हें भगा दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फाइनेंस कंपनी के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

करनैलगंज, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम सोनवारा पठानपुरवा निवासी खुर्शीद आलम ने फाइनेंस कंपनी और उसके फील्ड मैनेजर पर धोखाधड़ी व अभद्रता का आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। खुर्शीद आलम का आरोप है कि उन्होंने डीसीएम वाहन को श्रीराम फाइनेंस कंपनी से फाइनेंस कराया था और वह नियमित रूप से ऑनलाइन माध्यम से किस्त जमा करते रहे। उनका कहना है कि कंपनी के फील्ड मैनेजर संदीप यादव के मोबाइल नंबर पर हर माह भुगतान किया जाता था, लेकिन बार-बार मांगने के बावजूद उन्हें रसीद नहीं दी गई। पीड़ित के अनुसार जब वह कंपनी कार्यालय में रसीद मांगने पहुंचे तो उनके साथ अभद्रता की गई और कार्यालय से भगा दिया गया।

आरोप है कि विपक्षीगण अब वाहन जबरन खींच ले जाने का दबाव बना रहे हैं, जबकि उन्होंने अधिकांश किस्तें जमा कर दी हैं। खुर्शीद आलम ने दावा किया कि जमा धनराशि का ऑनलाइन रिकॉर्ड उनके पास मौजूद है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।