आग से आठ घरों की गृहस्थी, पांच बीघा गेहूं जला
Gonda News - इटियाथोक थाना क्षेत्र के दुल्हापुर पहाड़ी में बिजली के शार्ट सर्किट से पांच घरों में आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। कटरा बाजार के मथुरा गांव में भी अज्ञात कारणों से आग लगी, जिसमें तीन फूस के घर और गेहूं की फसल जल गई। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू किया।

रुपईडीह/कटरा बाजार, हिटी। इटियाथोक थाना क्षेत्र के दुल्हापुर पहाड़ी में मंगलवार देर शाम बिजली शार्ट सर्किट से पांच घरों में आग लग गई। जिससे सभी घरो में रखा लाखों रुपए नगद,गृहस्थी का सारा सामान व खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई। उधर, कटरा बाजार थानाक्षेत्र के मथुरा गांव के बोटनपुरवा मजरे में अज्ञात कारणों से आग लगने से फूस के तीन घर और गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लोगों ने इसकी सूचना राजस्व प्रशासन ो दी है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुल्हापुर पहाड़ी में बिजली शार्ट सर्किट से मुरली वर्मा, मुंशी लाल, राजेश मौर्य, आज्ञाराम, चेतराम सहित पांच घरों में अचानक आग लग गई।
तेज हवा चलने के कारण अग्नि विकराल रूप ले लिया और घर में रखा लाखों रुपये की नकदी, गृहस्थी का सारा सामान , खाद्य सामग्री, कपड़ा ,बर्तन सहित सारा सामान जल कर राख हो गया। लोगों ने इसकी सूचना राजस्व कर्मचारी को दी। सूचना पर पहुंचे लेखपाल विवेक कुमार ने बताया कि क्षति का आकलन कर मुआवजा के लिए इसकी रिपोर्ट तहसील भेज दी गई है। शीघ्र ही सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि पीड़ित को दिलाने का प्रयास किया जाएगा।कटरा बाजार थाना क्षेत्र के मथुरा ग्राम पंचायत के बोटन पुरवा मजरे में दोपहर तीन बजे अज्ञात कारणों से गांव के ही रहने वाले रमेश राव के छप्पर के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते तेज हवा चलने के कारण आग ने अपना विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में पड़ोस के रहने वाले वीरेंद्र राव और रामदेव कश्यप का फूस का घर भी आ गया। आग की विकराल लपटों से तीनों किसानों का छप्पर का मकान पूरी तरीके से जल गया। आग ने बगल में खड़ी गेहूं की पांच बीघा फसल को भी राख कर दिया। सूचना मिलते ही करनैलगंज एसडीएम नेहा मिश्रा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को गांव पहुंचकर नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


