पेज तीन के लिए

Mar 01, 2026 07:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

Gonda News - किताब की दुकान में आग से पांच लाख का सामान राख शॉर्ट सर्किट से आग

पेज तीन के लिए

मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित किताब की दुकान में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखी कॉपियां, किताबें और स्टेशनरी का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के अनुसार अग्निकांड में लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार शास्त्री बुक डिपो के संचालक महेश कुमार पाण्डेय शनिवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाई और पास की दुकानों में रखे अग्निशमन यंत्रों तथा पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

सूचना पर कोतवाली इटियाथोक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कस्बे के दो दर्जन से अधिक दुकानदारों और पुलिसकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे आग आसपास की दुकानों तक फैलने से बच गई। मौके पर पहुंचे दुकान मालिक महेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि आग में दुकान का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।