
पीड़ित परिजन को सौंपा सहायता राशि का चेक
Gonda News - तरबगंज में आकाशीय बिजली गिरने से किसान अनंत राम यादव की मौत के बाद, शासन द्वारा चार लाख रुपए का चेक उनके परिवार को सौंपा गया। विधायक प्रेम नरायन पांडेय, एसडीएम और तहसीलदार ने पीड़ित के घर जाकर मदद...
तरबगंज, संवाददाता। आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत मामले में शासन की ओर से स्वीकृत चार लाख रुपए का चेक परिजनों को सौंपा। विधायक प्रेम नरायन पांडेय, एसडीएम व तहसीलदार ने पीड़िता के घर जाकर संयुक्त रूप सचे चेक उपलब्ध कराया है। तहसील के ग्राम पंचायत-पाण्डेय दुर्जनपुर कोरियनगांव निवासी अनंत राम यादव (60) की आकाशीय बिजली गिरने से बीते सोमवार को मौत हो गई थी। विधायक ने पीड़ित के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। बुधवार देर शाम विधायक प्रेम नरायन पांडेय, एसडीएम विश्वमित्र सिंह और तहसीलदार आशुतोष पांडेय ने पीड़ित परिवार को मदद राशि का चेक प्रदान किया।

विधायक ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दुःख की इस घड़ी में सरकार व वह खुद उनके साथ खड़े हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राम धोख मिश्रा, अनुज शुक्ला आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




