Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsFarmer Registration Campaign in Gonda 3 26 Lakh Farmers Registered
डेढ़ लाख किसानों ने अब तक नहीं कराया फार्मर रजिस्ट्री

डेढ़ लाख किसानों ने अब तक नहीं कराया फार्मर रजिस्ट्री

संक्षेप:

Gonda News - गोण्डा जिले में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 3.26 लाख किसानों ने रजिस्ट्री कराई है, जबकि 1.5 लाख किसान अभी भी रजिस्ट्री नहीं कराए हैं। रजिस्ट्री न कराने पर किसान महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं। यह प्रक्रिया निःशुल्क है और ऑनलाइन भी की जा सकती है।

Jan 14, 2026 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

गोण्डा, संवाददाता। जिले में किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 3.26 लाख किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री करा ली है, जबकि लगभग डेढ़ लाख किसान ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अपनी रजिस्ट्री नहीं कराई है। जिले में करीब 5.85 लाख कुल किसान हैं। फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने पर किसान कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री के तहत किसानों का डिजिटल डाटा तैयार किया जा रहा है, इससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खाद-बीज पर मिलने वाला अनुदान, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी सहित अन्य योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों के खातों तक पहुंचाया जा सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रजिस्ट्री नहीं होने पर किसानों को भविष्य में योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कृषि विभाग द्वारा गांव-गांव कैंप लगाकर, पंचायत स्तर पर और कृषि विभाग कार्यालयों में फार्मर रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर अनिवार्य किया गया है। यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और किसान स्वयं भी ऑनलाइन माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। कोट... जिले के शेष किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। - प्रेम ठाकुर,उपनिदेशक कृषि