जेवरात हड़पने व जातिसूचक अपशब्द कहने का आरोप, दो पर केस
उमरी बेगमगंज के किसान करिया प्रसाद ने गांव के दो व्यापारियों पर जेवरात हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उधारी के पैसे मांगने पर व्यापारियों ने जातिसूचक अपशब्द कहे और जेवर लौटाने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

उमरी बेगमगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़नापुर निवासी अनुसूचित जाति के किसान करिया प्रसाद ने गांव के ही दो व्यापारियों पर जेवरात हड़पने, जातिसूचक अपशब्द कहने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार करिया प्रसाद पुत्र जवाहिर ने स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट गोण्डा न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने गांव के व्यवसायी श्यामनाथ व निरहू गुप्ता से 11 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि विपक्षियों ने रकम के बदले उनकी पत्नी का लगभग 500 ग्राम वजनी चांदी का करधन गिरवी रखवा लिया था।
पीड़ित के अनुसार गल्ला तैयार होने के बाद वह रुपये लेकर जेवर वापस मांगने गया, लेकिन विपक्षी लगातार टालमटोल करते रहे। आरोप है कि बीते 5 मार्च को सुबह करीब 10:30 बजे जब वह पैसा लेकर जेवर मांगने पहुंचा तो विपक्षियों ने जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दोबारा जेवर मांगने पर हाथ-पैर तोड़ने व जान से मारने की धमकी दी।मामले में पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त तहरीर के आधार पर एससी/एसटी एक्ट के तहत श्यामनाथ पुत्र निरहू गुप्ता एवं निरहू गुप्ता पुत्र जगाधर निवासी बड़नापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण की विवेचना क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह द्वारा की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


