स्कूटी से आतिशबाजी का सामान ले जाते समय हुआ विस्फोट, दो गंभीर घायल
गोण्डा। नगर के आवास विकास कालोनी में रविवार दीपावली की रात स्कूटी से...

गोण्डा। नगर के आवास विकास कालोनी में रविवार दीपावली की रात स्कूटी से आतिशबाजी का सामान ले जाते समय अचानक उसमें विस्फोट हो गया। जिससे स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और उसपर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। विस्फोट इतना भयानक था कि एक युवक का पैर उड़ गया। दूसरे को भी गंभीर चोट आई है। विस्फोट होते ही अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। एक युवक की गंभीर अवस्था देखते हुए मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर किया गया। वही दूसरे युवक का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
लोगों के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के गरीबी पुरवा इलाके के सनी यादव और ओम यादव रविवार रात शहर के टामसन मैदान से आतिशबाजी का सामान अपने स्कूटी से घर ले जा रहे थे। जब स्कूटी सवार युवक आवास विकास के पास पहुंचे तो अचानक स्कूटी में विस्फोट हो गया। जिससे दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। वही स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और जुटे स्थानीय लोगो ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। विस्फोट से सनी यादव का पैर उड़ जाने से वो उसे गंभीर अवस्था में लखनऊ रेफर किया गया। वही दूसरे युवक ओम यादव को परिजनों द्वारा एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में नगर कोतवाल राजेश कुमार सिंह का कहना है कि स्कूटी सवार दोनो युवक सुतली गोला लेकर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर आतिशबाजी कर रहे लोगो के पटाखे की चिंगारी के संपर्क में आने से उसमे विस्फोट हो गया। जिसमे दोनो युवक गंभीर घायल हो गए।
घंटों दहशत में रहे लोग, मची अफरा तफरी: आवास विकास कालोनी में लोग घंटो दहशत में रहे। एकाएक संदिग्ध अवस्था में विस्फोट से लोग घंटों दहशत में रहे। आबादी के बीच हुए इस घटना से लोग सहम गए। जिसमे दोनो युवक गंभीर घायल हुए है।
