प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मना प्रवेश उत्सव

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में सोमवार को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। 25 बच्चों का नामांकन हुआ, जिसे सकारात्मक संकेत माना गया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और प्रधानाध्यापक ने बच्चों का स्वागत किया। अभिभावकों में खुशी का माहौल था। शिक्षकों ने भी नामांकन प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए प्रयास किए।

प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मना प्रवेश उत्सव

करनैलगंज, संवाददाता । प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में सोमवार को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय में प्रवेश लेने पहुंचे नन्हें बच्चों का रोली और अक्षत लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इससे बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जहां एक ओर सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षकों को गांव-गांव जाकर प्रयास करना पड़ता है, वहीं धौरहरा विद्यालय में पहले ही दिन 25 बच्चों का नामांकन होना एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष पप्पू कुमार ने बच्चों का तिलक कर स्वागत किया, जबकि प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह ने उन्हें उपहार प्रदान किए।

सहायक अध्यापक भालेन्दु कुमार सिंह ने अभिभावकों का अभिनंदन किया। अभिभावक सुनीता ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें इस दिन का लंबे समय से इंतजार था और बच्चों का नामांकन होने पर वे बेहद प्रसन्न हैं। शिवा, सुहानी, शिवम, लचिता, गायत्री, आदेश सहित कुल 25 बच्चों का प्रवेश किया गया। प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह ने बताया कि समय से नामांकन प्रक्रिया पूरी कर 1 अप्रैल से कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी। इस मौके पर राजकुमार, लल्लन प्रसाद, सुरेश कुमार, राम कुमार सिंह, सीमा सिंह, रमकला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।