विश्वविद्यालय ने प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सूची जारी किया

Jan 10, 2026 07:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - मां पाटेश्वरि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में 2025-26 शैक्षिक सत्र के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएँ 20 जनवरी से 8 फरवरी तक होंगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षाएँ दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए पांच नोडल केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।

विश्वविद्यालय ने प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सूची जारी किया

गोण्डा । मां पाटेश्वरि विश्विद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा तिथि जारी की है। परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि समस्त कालेजों मे अर्ह छात्र छात्राओं की विश्वविद्यालय परीक्षाएं 20 जनवरी से दो पालियों में शुरू होगी। जो आठ फरवरी तक चलेंगी। इसमें बीए, बीएससी, बीएससी गृह विज्ञान, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएससी कृषि और एमए, एमएससी, एमकॉम, एमलिब के प्रथम सेमेस्टर कोर्स के पंजीकृत विद्यार्थी परीक्षा मे प्रतिभाग करेंगें। उन्होंने बताया कि पहली पाली की सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े दस तक और साढ़े ग्यारह से डेढ़ बजे तक आयोजित की जाएगी।

जिसका अनन्तिम परीक्षा विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर और कॉलेज के लॉगिन पर उपलब्ध करा दिया गया है। परीक्षाओं के लिए पांच नोडल केंद्र नामित : मां पाटेश्वरि विश्विद्यालय बलरामपुर के कुलपति ने कहा कि स्नातक तथा परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों की प्रथम सेमेस्टर के परीक्षाओं के सुचारू रूप से संपादन के लिए प्रश्न पत्रों तथा कोरी उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण एवं लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए नोडल केंद्रों का निर्धारण किया हैं। उन्होंने बताया कि कुल पांच नोडल केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मां पाटेश्वरि विश्विद्यालय बलरामपुर, किसान पीजी कॉलेज बहराइच, महारानी लाल कुँवरि स्नातकोत्तर, बलरामपुर, आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजीओ कॉलेज बभनान और एलबीएस पीजी कॉलेज गोंडा शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि नोडल केंद्र में से तीन कॉलेज परीक्षा केंद्र में शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।