Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsEntrance Exam for Class 6 at Jawahar Navodaya Vidyalaya Conducted Successfully in Gonda
11 केंद्रों पर हुई नवोदय प्रवेश परीक्षा, 2074 छात्र हुए शामिल

11 केंद्रों पर हुई नवोदय प्रवेश परीक्षा, 2074 छात्र हुए शामिल

संक्षेप:

Gonda News - गोण्डा में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छठवीं के लिए प्रवेश परीक्षा शनिवार को 11 केंद्रों पर आयोजित की गई। कुल 2074 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 685 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रधानाचार्य सोमेधा पांडे ने कहा कि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई और कहीं से कोई कमी नहीं आई।

Dec 13, 2025 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

गोण्डा, संवाददाता । जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं में चयन के लिए शनिवार को जिले के 16 ब्लॉकों में से 11 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से परीक्षार्थियों का आना शुरू हुआ। सुबह साढ़े ग्यारह बजे से डेढ़ बजे तक कराई गई। परीक्षा मे कुल 2074 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य सोमेधा पांडे ने बताया कि नवोदय प्रवेश परीक्षा कुल 2759 पंजीकृत छात्रों में से 685 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराई गई । कहीं से कोई भी कमियां उजागर नहीं हुई है। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि नवोदय चयन परीक्षा को लेकर जिले में 11 विद्यालयों में बनाए गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीआईओएस ने बताया कि जीईसी में 274 पंजीकृत विद्यार्थी में से 197, शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में 385 में से 266, गंगा प्रसाद मिश्री लाल इंटर कालेज कौड़िया बाजार में 283 में 212, कन्हैया लाल इंटर कॉलेज करनैलगंज में 205 में 153, तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर में 191 में 134, डीएवी इंटर कालेज नवाबगंज में 294 में 229, सेंट माइकल कॉन्वेंट स्कूल में 240 में 199, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रेलवे कालोनी 174 में 130, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज रेलवे कालोनी परीक्षा केंद्र पर 191 पंजीकृत विद्यार्थी में से 121, गांधी इंटर कॉलेज मे 174 में 130, महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज में 249 में 202 और एपी इंटर कॉलेज मनकापुर में 273 छात्रों में से 231 ने परीक्षा दी है।