Empowering Women DM Priyanka Niranjan Leads Mission Shakti Chaupal in Rupidiha नारी शक्ति का दुनिया ने माना लोहा: डीएम, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsEmpowering Women DM Priyanka Niranjan Leads Mission Shakti Chaupal in Rupidiha

नारी शक्ति का दुनिया ने माना लोहा: डीएम

Gonda News - ग्राम पंचायत छितौनी में मिशन शक्ति चौपाल के तहत डीएम प्रियंका निरंजन ने महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आत्मनिर्भरता के लिए स्वयं सहायता समूहों के गठन पर जोर दिया। कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाFri, 26 Sep 2025 11:16 PM
share Share
Follow Us on
नारी शक्ति का दुनिया ने माना लोहा: डीएम

रुपईडीह, संवाददाता। ग्राम पंचायत छितौनी के पंचायत भवन पर शुक्रवार को मिशन शक्ति चौपाल के तहत महिलाओं को डीएम प्रियंका निरंजन विभिन्न जानकारियां दी। डीएम व सीडीओ को बुके देकर बीडीओ सत्य प्रकाश पांडे ने स्वागत किया। डीएम ने कहा कि महिलाएं हमेशा शक्तिशाली रही हैं। महिलाएं अंतरिक्ष यात्रा के साथ विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा चुकी हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए गांव में स्वयं सहायता समूह का गठन कर स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। डीएम व सीडीओ ने सामूहिक रूप से गर्भवती महिलाओं के गोद भराई नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन कराया। डीएम ने परिषदीय स्कूलों की छात्राओं को पुरस्कृत किया।

इस दौरान सीडीओ अंकिता जैन, सीएमओ रश्मि वर्मा, डीपीआरओ लाल जी दूबे, समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह,डीपीओ संजय कुमार विभिन्न जानकारी दी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार,चौकी प्रभारी अरुण कुमार , एडीओ आईएसबी विष्णु कुमार प्रजापति, सीएचसी डा अजय यादव, सीडीपीओ दुर्गेश गुप्ता,बीईओ मनीष कुमार सिंह,एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता, राम करन चतुर्वेदी, सचिव नेहा कुशवाहा, नंदिनी मौर्य, राजेश चौधरी, अजीत कुमार, प्रसून राज श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, प्रिंस मिश्रा, राधे रमण प्रजापति, रमेश कुमार मिश्रा, रमेश कुमार, योगेश दुबे, प्रदीप तिवारी, शिव शंकर मिश्रा, सुनील कुरील रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।