करंट की चपेट में आकर पशु की मौत, तीन महीने से शिकायतें बेअसर
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मालवीय नगर में बिजली विभाग की लापरवाही से एक बेजुबान पशु की मौत हो गई। टूटे बिजली तार के कारण करंट फैल गया। स्थानीय निवासियों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और जर्जर तारों की शिकायत की। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर सुधार नहीं हुआ, तो बड़ी मानवीय दुर्घटना हो सकती है।

गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मालवीय नगर इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। गुरुद्वारे के पास टूटे और जर्जर बिजली तार के कारण खंभे में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से एक बेजुबान पशु की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस जर्जर तार की समस्या नई नहीं है। पिछले करीब तीन महीनों से मोहल्लेवासी लगातार बिजली विभाग को इसकी शिकायत कर रहे थे, लेकिन हर बार आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। लोगों के मुताबिक, कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें देने के बावजूद न तो तार बदला गया और न ही किसी तरह की मरम्मत की गई।
घटना का विवरण
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुद्वारे के पास एक टेलीफोन खंभे मे स्ट्रीट लाइट लगी है और बदरो की उछल कूद और बारिश के बाद पूरे खंभे में करंट फैल गया। इसी खंभे के पास से रास्ता है उसी दौरान पास में घूम रहा एक पशु इसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना ने न सिर्फ पशु प्रेमियों को झकझोर दिया, बल्कि इलाके में रहने वाले लोगों में भी दहशत पैदा कर दी है।
स्थानीय लोगों की चिंताएं
स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय रहते विभाग ने कार्रवाई की होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था। अब लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही जर्जर तारों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो किसी बड़ी मानवीय दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। घटना के बाद लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था की जांच की मांग की है। वही एसडीओ भरत सिंह का कहना है कि टीम भेजकर मौके पर सुधार कराया जा रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


