हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत

Apr 06, 2026 12:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

Gonda News - सीतापुर के बीबीपुर इलाके में सोमवार को हाईटेंशन लाइन पर काम करने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से एक निजी इलेक्ट्रीशियन की दर्दनाक मौत हो गई।

हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत

सीतापुर, संवाददाता। सिधौली के बीबीपुर इलाके में सोमवार को हाईटेंशन लाइन पर काम करने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से एक निजी इलेक्ट्रीशियन की दर्दनाक मौत हो गई। करंट लगने से झुलसा हुआ शव पोल और बिजली के तार पर ही अटक गया, जिसे मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने नीचे उतारा। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सिधौली के सतनापुर निवासी वीरू निजी इलेक्ट्रीशियन था। सोमवार की सुबह वह बीबीपुर इलाके में बिजली फॉल्ट दुरुस्त करने के लिए हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा था।

काम के दौरान अचानक बिजली आ जाने से वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। शव से आग निकलती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को फोन कर बिजली सप्लाई बंद करने की गुहार लगाई, लेकिन परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद बिजली काटी गई, जिससे वीरू की जान नहीं बचाई जा सकी। झुलसकर उसका शव बिजली के तार पर लटक गया।हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मृतक के परिजन भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए और बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी के अनुसार अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।