अध्यक्ष, सेक्रेटरी व उपाध्यक्ष पद पर होगा चुनाव ,बाकी निर्विरोध
अध्यक्ष, सेक्रेटरी व उपाध्यक्ष पद पर होगा चुनाव ,बाकी निर्विरोध -सिविल बार चुनाव...

अध्यक्ष, सेक्रेटरी व उपाध्यक्ष पद पर होगा चुनाव ,बाकी निर्विरोध
-सिविल बार चुनाव की गहमागहमी हुई तेज
-प्रत्याशियों ने जोर शोर से शुरू किया प्रचार अभियान
गोण्डा, विधि संवाददाता । सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी व वरिष्ठतम उपाध्यक्ष को छोड़ बाकी सारे पद निर्विरोध हो गये। जिसको लेकर गहमागहमी तेज हो गई है और प्रत्याशियों ने जोर शोर से प्रचार अभियान शुरू कर दिया है । वकीलों के घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रवींद्र कुमार श्रीवास्तव के अनुसार इस बार सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन पदों पर चुनाव होने हैं बाकी पदों पर एक से अधिक नामांकन न होने के कारण निर्विरोध हो गये। अध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी व वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के एक एक पद हैं। जिस पर एक से अधिक प्रत्याशियों के नामांकन होने से तीन सितंबर को चुनाव कराया जायेगा।
ये हैं चुनाव मैदान में - अध्यक्ष पद के लिए उपेंद्र कुमार मिश्रा, संगमलाल द्विवेदी, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, जनरल सचिव पद पर दिनेश नारायण पांडेय, संतोष कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार मिश्रा,व जितेन्द्र बहादुर सिंह तिवारी चुनाव मैदान में हैं।
इन पर होगा 26 को फैसला - एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के एक पद के लिए दो दावेदार राधेश्याम पांडेय व राजेन्द्र सिंह खुराना ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिस पर एक प्रत्याशी ने दूसरे पर आपत्ति जताते हुए कुछ प्रपत्र दाखिल किए हैं। जिस पर 26 अगस्त निर्णय होगा कि नामांकन वैध है अथवा अवैध बाकी किसी पद पर कोई आपत्ति नहीं आई है।
ये हुए निर्विरोध - वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तीन पद पर पवन कुमार पाठक, अशोक कुमार गुप्ता व दिनेश चन्द्र तिवारी कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर राज कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष पद पर विक्रांत कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) प्रभाकर प्रसाद तिवारी, संयुक्त सचिव (प्रशासन) मनीष कुमार शुक्ला, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) अरूण कुमार गोस्वामी , वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह छह पदों पर अन्य और नामांकन न होने से सभी निर्विरोध हो गये।
