रेलवे ट्रैक पर गिरी महिला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
नवाबगंज में एक 65 वर्षीय साध्वी ट्रेन से उतरते समय फिसलकर रेलवे ट्रैक पर गिर गईं। उन्हें गंभीर चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। साध्वी अयोध्या के कोरी मंदिर से यात्रा कर रही थीं। हादसे के बाद मौजूद लोगों ने उनकी मदद की।

नबाबगंज, गोंडा, संवाददाता । अयोध्या से पैसेंजर ट्रेन से नवाबगंज आ रही एक वृद्ध साध्वी ट्रेन से उतरते समय फिसलकर रेलवे ट्रैक पर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीएचसी मे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिले के बायर खास तेली पुरवा निवासी 65 वर्षीय विराग दास, पत्नी राम उजागर, रविवार सुबह अयोध्या के कोरी मंदिर से पैसेंजर ट्रेन द्वारा नवाबगंज रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। सुबह करीब आठ बजे ट्रेन रुकने पर वह उतरने लगीं। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह नीचे गिर गईं।घटना
के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें रेलवे ट्रैक से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया।हादसे में महिला के हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला ने बताया कि वह साध्वी हैं और रविवार सुबह अयोध्या से वजीरगंज क्षेत्र के चंदापुर गांव स्थित साहब बंदगी आश्रम जाने के लिए ट्रेन से यात्रा कर रही थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


