Gonda News: सरयू नदी में डूबे बुजुर्ग का शव 24 घंटे बाद बरामद, घाट पर मिले थे कपड़े और साइकिल

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

Gonda News: गोंडा जनपद के कटरा घाट पर स्नान करने गए 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव नदी में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग हर सोमवार को जाकर स्नान करते थे। स्थानीय लोगों ने शव को नदी में देखा और पुलिस को सूचित किया।

सरयू नदी में डूबे बुजुर्ग का शव 24 घंटे बाद बरामद, घाट पर मिले थे कपड़े और साइकिल

Gonda News: करनैलगंज (गोंडा), संवाददाता। गोंडा जनपद के कोतवाली क्षेत्र के कटरा घाट पर सोमवार सुबह सरयू नदी में स्नान करने गए एक 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव मंगलवार सुबह नदी में उतराता मिला। 24 घंटे से लापता बुजुर्ग का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मौहर गोसाईं पुरवा निवासी राजकुमार गोस्वामी 62 हर सोमवार को करीब 15 किलोमीटर दूर से कटरा घाट पर सरयू नदी में स्नान करने आते थे। सोमवार भोर में भी वे घर से स्नान के लिए निकले थे। कुछ घंटे बाद स्थानीय लोगों ने घाट के किनारे एक लावारिस साइकिल, कपड़े और चप्पल देखी। कपड़ों की तलाशी लेने पर जेब में मिले आधार कार्ड से बुजुर्ग की शिनाख्त हुई।

घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार देर शाम तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया था। हालांकि, रात होने तक कोई सफलता न मिलने पर टीम वापस लौट गई थी। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव को नदी में उतराता देख पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया।

पोस्टमार्टम और जांच

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे जिला अस्पताल गोंडा के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इस दुखद घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बुजुर्ग का नाम क्या था?
बुजुर्ग का नाम राजकुमार गोस्वामी था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।