Gonda News: सरयू नदी में नहाने गए बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, घाट पर मिली साइकिल और कपड़े
Gonda News: गोंडा में कोतवाली क्षेत्र के सरयू नदी कटरा घाट पर सोमवार को एक हादसा होने की खबर सामने आई है। रोजाना की तरह भोर में सरयू नदी में स्नान करने आए 60 व
Gonda News: करनैलगंज (गोंडा), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सरयू नदी कटरा घाट पर सोमवार को एक हादसा होने की खबर सामने आई है। रोजाना की तरह भोर में सरयू नदी में स्नान करने आए 60 वर्षीय एक बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। घाट पर उनकी साइकिल और कपड़े लावारिस हालत में मिलने के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना देकर तलाश की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के मौहर गोसाईं पुरवा गाँव निवासी राजकुमार गोस्वामी 60 पुत्र दयाराम की गहरी धार्मिक आस्था थी। वह प्रतिदिन भोर में अपने गाँव से करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय करके कटरा घाट पर सरयू नदी में स्नान करने आते थे। सोमवार की सुबह भी वह बेहद भोर में घर से निकले थे。
घाट पर लावारिस सामान
सुबह जब घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने सरयू तट पर एक साइकिल और कपड़े काफी देर तक लावारिस हालत में देखे, तो अनहोनी की आशंका हुई। शिनाख्त होने पर इसकी सूचना तत्काल उनके परिजनों को दी गई। राजकुमार के लापता होने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीण भारी संख्या में घाट पर एकत्र हो गए।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस को मामले की लिखित सूचना दे दी है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से गोताखोरों की मदद लेकर सरयू नदी में तत्काल सर्च ऑपरेशन चलाने और बुजुर्ग की सकुशल तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच और लापता बुजुर्ग की खोजबीन में जुट गई है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


