Gonda News: एचटी लाइन के टूटे तार की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत
Gonda News: गोंडा के धानेपुर थानाक्षेत्र के छोटका नौवा गांव निवासी 60 वर्षीय इस्लाम अली की सोहिला झील के किनारे गिरी हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने जानकारी दी कि पति खेत देखने गए थे और लौटकर नहीं आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Gonda News: गोंडा, संवाददाता। धानेपुर थानाक्षेत्र के छोटका नौवा गांव निवासी बुजुर्ग की सोहिला झील के सड़क के किनारे टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने मौत हो गई है। करंट की चपेट में आने से वृद्ध का शव दो हिस्सों में बंट गया। मौके पर जुटे लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पहचान होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। गौरतलब है कि बिजली विभाग की लापरवाही से पत्रकार रंजीत तिवारी भी एचटी लाइन गिरने से मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी अमीरुलनिशा ने बताया कि पति इस्लाम अली उर्फ गूंगे (60)सोमवार को दोपहर में घर से सोहिला में स्थित खेत को घूमने की बात कहकर निकले थे लेकिन शाम तक नहीं लौटे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति झुलस गए हैं जिस पर व मौके पर पहुंची और लाठी तथा जले हुए तहमद से पहचान पहचान होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतक के पांच लड़की व दो लड़के हैं,एक लड़का व एक लड़की की शादी होना बाकी है।
धरमेई के प्रधान की सूचना
प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि सोहिला झील सड़क मार्ग से होकर जाने वाले 11 हजार हाईटेंशन लाइन की चपेट में बिशंभरपुर के पास आकर एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया था जिसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। क्षेत्र में लोगों को सूचना दी गई जिस पर छोटका नौवा गांव की अमीरुलनिशा ने अपने पति इस्लाम अली के रूप में की है। इसके बाद शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
कमरुद्दीन की सूचना
धरमेई के प्रधान कमरुद्दीन ने पहले इटियाथोक पुलिस को दी सूचना: इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरमेई के प्रधान कमरुद्दीन सोमवार की शाम को पांच बजे अपना खेत देखने आये थे। उन्होंने एक व्यक्ति को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसा देखकर इपुलिस को सूचना दी।
अधिकारियों की प्रतिक्रिया
बोले अधिकारी--
धानेपुर में एचटी लाइन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत की घटना दुखद है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
-यदुनाथ यथार्थ, चीफ इंजीनियर
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


