Gonda News: बीईओ ने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था परखी
हिन्दुस्तान, गोंडा
Gonda News: गोण्डा के बीईओ नूतन जायसवाल ने मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में बच्चों से सवाल पूछकर उनके ज्ञान की जांच की। उन्होंने नामांकन, छात्र उपस्थिति और विद्यालय में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Gonda News: गोण्डा। बीईओ परसपुर नूतन जायसवाल ने मंगलवार को विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वे उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर पहुंची। बीईओ ने शिक्षण कक्ष में जाकर बच्चों से सवाल-जवाब कर उनके ज्ञान को परखा। उन्होंने नामांकन, छात्र उपस्थिति, मिशन कायाकल्प, इको क्लब, मीना मंच, डीबीटी और विद्यालय में संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह, विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी और सहायक अध्यापक महेश कुमार उपस्थित रहे।


