शिक्षा ही सामाजिक और आर्थिक विकास की कुंजी
Gonda News - खरगूपुर के बाबा पृथ्वीनाथ बालिका इंटर कालेज में छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रबंधक नित्यानंद शुक्ल ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। कक्षा दस की 192 और कक्षा बारह की 235 छात्राओं को विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में कई शिक्षक उपस्थित रहे।

खरगूपुर। शिक्षा बच्चों के बौद्धिक, सामाजिक, आर्थिक व पारिवारिक विकास की कुंजी है। इसकी सहायता से वह समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने का साहस जुटा सकता है। यह बातें खरगूपुर के बाबा पृथ्वीनाथ बालिका इंटर कालेज में आयोजित छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक नित्यानंद शुक्ल ने कही। प्रधानाचार्या ऊषा त्रिपाठी ने बताया कि स्कूल में विभिन्न गतिविधियों ने अव्वल रही कक्षा दस की 192 व 12 की 235 छात्राओं को सम्मानित किया गया है। समारोह में शेष नारायण शुक्ल, राम उददुर वर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, राम दास पाण्डेय, सुनीता शुक्ला, रंजू,माधुरी, गीता, सैयदा,बब्लू गुप्ता आदि शिक्षक शिक्षिकाएं रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


