सरयू नहर में फंसी पांच फीट लंबी डॉल्फिन को वन विभाग ने किया रेस्कयू, राप्ती नदी में छोड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोंडा जिले के रेहरा बाजार रेंज में सरयू नहर में फंसी एक डॉल्फिन को वन विभाग और विशेषज्ञ टीम ने रातभर मेहनत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला और राप्ती नदी में छोड़ा। डॉल्फिन लगभग 26 किलो वजन और 5 फीट लंबी थी। समय पर की गई कार्रवाई से एक दुर्लभ जलीय जीव की जान बचाई गई।

सरयू नहर में फंसी पांच फीट लंबी डॉल्फिन को वन विभाग ने किया रेस्कयू, राप्ती नदी में छोड़ा

गोंडा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रेहरा बाजार रेंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सरयू नहर में एक डॉल्फिन के फंसे होने की खबर आई। वन विभाग और विशेषज्ञ टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रातभर की मशक्कत के बाद रविवार की सुबह उसे सुरक्षित बाहर निकाला और राप्ती नदी में छोड़ दिया। बलरामपुर जिले के ग्राम धिरावनडीह ईटई रामपुर के पास सरयू नहर खंड चार में शनिवार की शाम डॉल्फिन के फंसे होने की सूचना मिली। नहर में पानी बेहद कम होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रही थी और उसकी जान खतरे में थी।

रेस्क्यू की तैयारी

डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को तुरंत अलर्ट कर दिया गया और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ से टीएसए की विशेषज्ञ टीम को भी बुलाया गया। जरूरी अनुमति मिलते ही टीम ने रात में ही रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी।

डॉल्फिन का सुरक्षित निकाला जाना

रविवार को वन विभाग के अधिकारियों, पशु चिकित्सकों और विशेषज्ञों की मौजूदगी में डॉल्फिन को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह करीब पांच फीट लंबी और लगभग 26 किलो वजन की नर डॉल्फिन थी। रेस्क्यू अभियान में रेहरा वनाधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह समेत कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। रेस्क्यू के बाद डॉल्फिन को विशेष वाहन से राप्ती नदी तक ले जाया गया और रविवार सुबह करीब छह बजे उसे सुरक्षित पानी में छोड़ दिया गया। पूरे अभियान के दौरान टीम पूरी तरह सतर्क रही। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक दुर्लभ जलीय जीव की जान बचाई जा सकी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डॉल्फिन को कहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया?
डॉल्फिन को सरयू नहर से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।