जनसुनवाई में दिव्यांग को मौके पर दिलाई ट्राईसाइकिल
गोंडा कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दिव्यांग अनमोल को तुरंत ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई। अनमोल ने अपनी समस्या बताई और तुरंत सहायता मिली। प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिव्यांग, वृद्ध और असहाय लोगों की समस्याएं प्राथमिकता से हल की जाएं।
गोंडा, संवाददाता। गोंडा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में गुरुवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक दिव्यांग व्यक्ति को मौके पर ही ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई। गुरुवार को करनैलगंज तहसील के ग्राम रुदौलिया निवासी दिव्यांग अनमोल जनता दर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। अनमोल ने डीएम प्रियंका निरंजन को अपनी व्यथा सुनाई। उनकी बात सुनते ही डीएम प्रियंका निरंजन ने तुरंत अधीनस्थों को निर्देश दिए। कुछ ही देर में कलेक्ट्रेट परिसर में ही अनमोल को नई ट्राईसाइकिल सौंप दी गई। ट्राईसाइकिल पाकर अनमोल ने प्रशासन ने आभार जताया। प्रियंका निरंजन ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांग, वृद्ध और असहाय लोगों की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजना से वंचित न रहे, इसे सुनिश्चित किया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


