उर्वरक आपूर्ति में लापरवाही पर कंपनियों को नोटिस

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोण्डा के जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने उर्वरक कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी और उनकी आपूर्ति में लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई। मुजेहना ब्लॉक में उर्वरक की कमी के मुद्दे पर विशेष निगरानी का आदेश दिया गया।

उर्वरक आपूर्ति में लापरवाही पर कंपनियों को नोटिस

गोण्डा, संवाददाता। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को कृषि विभाग, थोक उर्वरक विक्रेताओं और 13 उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने टैगिंग, ओवररेटिंग और उर्वरक आपूर्ति में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने समय पर आपूर्ति का ब्योरा उपलब्ध न कराने वाली कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही मुजेहना ब्लॉक में विशेष निगरानी के भी आदेश दिए। डीएम ने कहा कि किसानों को डीएपी, यूरिया या अन्य उर्वरकों के साथ किसी भी प्रकार की जबरन टैगिंग स्वीकार नहीं की जाएगी।

निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली या टैगिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ उसे ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समय पर आपूर्ति का ब्यौरा उपलब्ध न कराने वाली कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में सहकारी समितियों पर उर्वरकों की कम उपलब्धता और आपूर्ति में लगे वाहनों का विवरण उपलब्ध न कराने पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। मुजेहना ब्लॉक में उर्वरक की कमी को देखते हुए विशेष निगरानी के आदेश भी दिए गए। डीएम ने सभी कंपनियों को 24 घंटे के भीतर उर्वरक आपूर्ति में लगे वाहनों का पूरा विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कृषि अधिकारी सी.पी. सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी, विभिन्न उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधि और थोक विक्रेता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।