हिस्सेदारी के विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज
Apr 15, 2026 08:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Gonda News - वजीरगंज के पूरेडाढू गांव में लाल चन्द दूबे ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके भाई और भतीजे ने भूमि विवाद के चलते उन पर और उनकी पत्नी पर हमला किया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट की और फिर से जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरेडाढू निवासी लाल चन्द दूबे ने थाने पर तहरीर दिया है कि सुबह बाग के हिस्सेदारी के विवाद को लेकर भाई दुखहरन दूबे व लड़का हर्ष वर्धन ऊर्फ गोलू ने मिलकर वादी व पत्नी प्रभा देवी को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ लाठी डंडे से मारा-पीटा तथा दुबारा फिर मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


