ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोंडायूपी : दो पक्षों में विवाद, एक घंटे तक चले ईंट-पत्थर, मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस फोर्स 

यूपी : दो पक्षों में विवाद, एक घंटे तक चले ईंट-पत्थर, मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस फोर्स 

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते गुरुवार को दो पक्षों में विवाद हो गया।  थाना कटरा बाजार अन्तर्गत ग्राम निंदुरा में दो पक्षों के बीच उपजे विवाद में करीब एक...

यूपी : दो पक्षों में विवाद, एक घंटे तक चले ईंट-पत्थर, मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस फोर्स 
हिन्दुस्तान संवाद,करनैलगंज, गोंडाThu, 16 Jul 2020 10:14 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते गुरुवार को दो पक्षों में विवाद हो गया।  थाना कटरा बाजार अन्तर्गत ग्राम निंदुरा में दो पक्षों के बीच उपजे विवाद में करीब एक घण्टे तक ईंट-पत्थर चलते रहे। सूचना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस के साथ सीओ करनैलगंज ने पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। जब कि मौके पर पथराव करने वाले पांच दर्जन से अधिक लोग फरार हो गए।

बताया जाता है कि आगामी पंचायत चुनाव व पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद दोनो पक्षों में हुये विवाद में जमकर ईंट पत्थर चले। जिससे गांव मे अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। करीब एक घण्टे तक करनैलगंज से हुजूरपुर रोड पर यातायात तक बाधित रहा। ग्राम निंदुरा के पूर्व प्रधान मसीदुल हसन खां और उसी गांव के नईमुद्दीन में वर्चस्व की जंग चल रही है। बीते दिनों करनैलगंज बाजार में सुक्खा पुरवा के पास भी विवाद हो चुका है। उसी मामले में पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर दोनो गुट आमने सामने आ गये। दोनों पक्षो के करीब सौ से अधिक लोगों के बीच जमकर ईंट पत्थर चला।

इस घटना के बाद मार्ग से निकलने वाले लोगों व आसपास के गांवों में अफरा तफरी मच गई। लोग दुकानों को बंद करके भागने लगे।मौके पर सीओ कृपाशंकर कनौजिया, थानाध्यक्ष कटरा बाजार, कोतवाल करनैलगंज, थानाध्यक्ष कौड़िया पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिती को काबू में करते हुए दोनों पक्षो से करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया। गांव में शांति व्यवस्था के तहत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने एवं कठोर कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें