ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोंडाVIDEO: गोंडा में घनघोर घने कोहरे ने संडे को रोका सूरज का भी रास्ता

VIDEO: गोंडा में घनघोर घने कोहरे ने संडे को रोका सूरज का भी रास्ता

रविवार को सुबह से छाये घनघोर घने कोहरे ने जनजीवन के साथ साथ सूर्य देवता का भी रास्ता रोक दिया है। रविवार रात से शुरू बला की शीतलहरी के बाद रविवार को सुबह से छाये कोहरे के कारण जन जीवन और यातायात बुरी...

VIDEO: गोंडा में घनघोर घने कोहरे ने संडे को रोका सूरज का भी रास्ता
गोंडा। वरिष्ठ संवाददाताSun, 14 Jan 2018 12:06 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को सुबह से छाये घनघोर घने कोहरे ने जनजीवन के साथ साथ सूर्य देवता का भी रास्ता रोक दिया है। रविवार रात से शुरू बला की शीतलहरी के बाद रविवार को सुबह से छाये कोहरे के कारण जन जीवन और यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। मकर संक्रांति के मौके पर जबर्दस्त ठंड और कोहरे से लोगों का संडे भी चपेट में आ गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे से होकर गुजरने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का परिचालन भी इस कोहरे की चपेट में आ गया है। रेलवे अफसरों के मुताबिक सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों के संचालन में सावधानी बरती जा रही है। वही सड़क यातायात और सामान्य जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। अभी तक सूरज निकलने की उम्मीद में लोग घरों में दुबके बैठे हैं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ उपेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि अभी दो दिन कोहरे के छंटने के आसार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहरी का प्रकोप जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें