आठ माह बाद भी अन्नपूर्णा भवन का निर्माण शुरू नहीं

आठ माह बाद भी अन्नपूर्णा भवन का निर्माण शुरू नहीं

संक्षेप:

Gonda News - बालपुर के बमडेरा गांव में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण आठ महीने बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो सका है। प्रधान प्रतिनिधि धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण निर्माण कार्य में देरी हो रही है। इससे गांव वालों को राशन के लिए दूर-दूर जाना पड़ रहा है। बीडीओ ने भी निर्माण में देरी के कारणों का स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

Dec 11, 2025 05:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share

बालपुर, संवादददाता। ग्रामीणों व कोटेदारों की सुविधा के लिए गांवों में अन्नपूर्णा भवन बनाने की योजना शासन की ओर से संचालित की है। हलधरमऊ ब्लॉक के बमडेरा गांव में मंजूरी होने के आठ माह बाद भी अन्नपूर्णा भवन का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इसके पीछे सियासी दखलंदाजी प्रमुख वजह बताई जा रही है। इससे गांव वालों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। विकास खंड हलधरमऊ की ग्राम पंचायत बमडेरा के प्रधान प्रतिनिधि धीरेन्द्र कुमार उर्फ बड़कऊ तिवारी ने बताया बीते मार्च में उनकी ग्राम पंचायत में अन्नपूर्णा भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। राजनीतिक दखल की वजह से आज तक इसके निर्माण के लिए हरी झंडी नहीं दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे ग्राम वासियों को राशन लेने के लिए दूरदराज स्थित कोटे की दुकान पर जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जब राशन आता है तो उसे गांव के बाग में उसी जगह उतार दिया जाता है जहां अन्नपूर्णा भवन का निर्माण होना है। इसके बाद अपने निजी साधन कोटेदार राशन अपने घर स्थित दुकान पर ले जाते हैं। यदि अन्नपूर्णा भवन बन जाए तो गांव वालों को काफी सुविधा होगी। इस संबंध में बीडीओ देवनायक सिंह ने बताया कि कुछ कारणों से अभी तक निर्माण कार्य नहीं शुरू हुआ है लेकिन स्पष्ट कारण नहीं बता पाऊंगा। क्यों जरूरी है अन्नपूर्णा भवन का निर्माण: राशन की डोर स्टेप डिलेवरी की सिंगल स्टेज व्यवस्था के अंतर्गत राशन लदे वाहनों का उचित दर विक्रेताओं की दुकानों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अन्नपूर्णा भवन बनाने का प्रावधान शासन की ओर से किया गया है। नियमों के मुताबिक इसका कुल क्षेत्रफल 484 वर्ग फिट होगा।