संपत्ति हड़पने के मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Feb 27, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
share Share
Follow Us on

Gonda News - करनैलगंज में न्यायालय के आदेश पर संपत्ति हड़पने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शैला देवी ने आरोप लगाया कि उसके पति की मानसिक स्थिति का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने जाली दान-पत्र तैयार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपत्ति हड़पने के मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

करनैलगंज, संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर संपत्ति हड़पने के मामले में तीन लोगों पर विभिन्न धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बटौरा बख्तावर सिंह निवासी शैला देवी ने अपने पति की संपत्ति हड़पने के आरोप में तीन लोगों कल्पनाथ निवासी ग्राम हरैया विशेश्वरगंज बहराइच, काजल निवासी ग्राम बटौरा बख्तावर करनैलगंज, राम आशीष निवासी ग्राम सर्वांगपुर कटरा बाजार के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके पति राम प्रसाद वर्ष 2022 में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिससे उनकी मानसिक व शारीरिक स्थिति प्रभावित हो गई। उनका इलाज नासिक में चल रहा था।

मार्च 2025 में गांव लौटने के बाद 4 अप्रैल 2025 को वह पुनः नासिक चली गईं और पति की देखरेख की जिम्मेदारी आरोपियों को सौंप दी। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी ने पति की अस्वस्थता का लाभ उठाकर इसके नाम की भूमि का सात अप्रैल 25 को उप-निबंधक कार्यालय करनैलगंज में कथित रूप से जाली व कूटरचित दान-पत्र लिखा लिया। मामले की जानकारी मिलने पर उसने आपत्ति जताई तो आरोपियों द्वारा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय का कहना है कि मामला दर्ज करके विवेचना कराई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।