ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोंडागोण्डा-सीएचसी पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया

गोण्डा-सीएचसी पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया

छपिया। संविदा पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर...

गोण्डा-सीएचसी पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया
हिन्दुस्तान टीम,गोंडाSun, 05 Dec 2021 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

छपिया। संविदा पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी प्रदेश संगठन के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात संविदा कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया। रविवार को संविदा कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांग पत्र चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आलोक सिंह को सौंपा। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। दिए गए ज्ञापन में कर्मचारियों के नियमितीकरण, वेतन पोलिसी, सातवें वेतन आयोग का लाभ और जॉब सेक्युरिटी, आउटसोर्सिंग प्रक्रिया को समाप्त किया जाए। बीमा पॉलिसी का लाभ देने, गैर जनपद से तैनात कर्मचारियों का गृह जनपद स्थानान्तरण किया जाए, आशा बहुओं का नियमित मानदेय दिया जाए। रंजना पांडेय, सरिल पांडेय, रीमा, अंजनी साहू, शीलम शुक्ला, पूनम वर्मा, रीमा यादव, सुमन देवी, सीमा, रिंकी शाही, प्रीति देवी, नेहा, साधना, सुमन वर्मा, रिंका कुशवाहा, कोमल जायसवाल, माया देवी, नीतू पांडे, सरोज यादव, हंसा देवी, संदीप सिंह, सीमा, डॉ. पवन पटवा, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. आदिल खान, डॉ. संजय, वेद प्रकाश वर्मा सहित कई संविदा कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें