इटियाथोक में बहुप्रतीक्षित रेलवे मार्ग का निर्माण शुरू
Gonda News - क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने अक्टूबर में 21 किमी इटियाथोक-बाबागंज सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास किया। सड़क निर्माण में 38 करोड़ रुपये की लागत आएगी। विधायक के प्रयासों के बाद रेलवे ने जर्जर सड़क के निर्माण के लिए सहमति दी, जिससे कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है।

मेहनौन, संवाददाता। क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया ने बीते अक्तूबर माह में 21 किमी लम्बी बहुप्रतीक्षित इटियाथोक-बाबागंज सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास किया था। सड़क निर्माण में करीब 38 करोड़ की लागत आयेगी। इटियाथोक-बाबागंज सड़क का शिलान्यास के बाद युद्ध स्तर पर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। इटियाथोक रेलवे स्टेशन से हरैया झूमन तक करीब दो किमी लम्बी सड़क बहुत जर्जर थी। क्षेत्रीय विधायक ने रेलवे को जर्जर इस सड़क निर्माण के लिए कई बार पत्राचार भी किया। लेकिन रेलवे ने बजट का रोना रोते हुए सड़क निर्माण को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इटियाथोक-बाबागंज मार्ग का काम शुरू होने के बाद क्षेत्रीय विधायक ने रेलवे को विधायक निधि से करीब दो किमी लम्बे जर्जर सड़क मार्ग के निर्माण के लिए परमिशन मांगी थी।
विधायक के काफी प्रयास के बाद रेलवे ने अपनी सहमति दी। सहमति मिलते ही सड़क निर्माण कर रही कार्यदाई संस्था ने रेलवे की करीब दो किमी सड़क के निर्माण को युद्ध स्तर पर शुरू करवा दिया। जर्जर सड़क को खोदकर उसमें पत्थर डालकर वाइब्रेटर मशीन की मदद से कार्य शुरू हो चुके है। इस जर्जर सड़क पर युद्ध स्तर से मानक और गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण होने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



