सरकार पूरी तरह फेल : राम प्रताप
Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडा
Gonda News - गोण्डा के रूपईडीह ब्लॉक में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सरकार की आलोचना की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने कहा कि डबल इंजन सरकार विफल हो गई है। यह बैठक लोनावा दरगाह ग्राम पंचायत में आयोजित की गई थी, जिसमें कई कांग्रेस नेता शामिल हुए।

गोण्डा। रूपईडीह ब्लॉक में गैस सिलेंडरों की किल्लत को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला। संगठन अभियान के तहत लोनावा दरगाह ग्राम पंचायत में रविवार को आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह ने कहा कि डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है । बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने की। इस मौके पर शिव कुमार दूबे, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, प्रदुम्न शुक्ला, सगीर खान, सुभाष पांडे, हरिराम वर्मा,मेवाराम तिवारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


